लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ योजना को लेकर पंजाब सरकार की ओर से सेना को नहीं मिल रहा सपोर्ट, दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो सकती हैं रैलियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 14, 2022 14:48 IST

सेना के अधिकारियों ने पंजाब सरकार को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वे राज्य सरकार से अपेक्षित सहायता प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो पड़ोसी राज्यों में रैलियां की जा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन के पास धन के अलावा अग्निपथ भर्ती अभियान के मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं है।सेना के अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता के रूप में इन रैलियों को आयोजित करने के लिए सहायता मांगी है।अन्य सुविधाओं में उम्मीदवारों के लिए भोजन के अलावा चिकित्सा सहायता, पानी और शौचालय शामिल हैं।

जालंधर: केंद्र सरकार ने हाल ही में 'अग्निपथ' भर्ती योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। वहीं, इस बीच जालंधर में सेना के जोनल रिक्रूटमेंट ऑफिसर ने पंजाब के मुख्य सचिव वीके जंजुआ को पत्र लिखकर बताया कि भर्ती रैलियों के दौरान सेना के अधिकारियों को स्थानीय नागरिक प्रशासन से अपेक्षित साजो-सामान नहीं मिल रहा है।

सेना के अधिकारियों ने पंजाब सरकार को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वे राज्य सरकार से अपेक्षित सहायता प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो पड़ोसी राज्यों में रैलियां की जा सकती हैं। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन के पास धन के अलावा अग्निपथ भर्ती अभियान के मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं है। 

सेना के अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता के रूप में इन रैलियों को आयोजित करने के लिए सहायता मांगी है। अन्य सुविधाओं में उम्मीदवारों के लिए भोजन के अलावा चिकित्सा सहायता, पानी और शौचालय शामिल हैं। अग्निपथ भर्ती रैलियां हाल ही में लुधियाना में आयोजित की गई थीं और पटियाला के अलावा गुरदासपुर में भी अभियान चल रहा था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भर्ती योजना को 'सनकी' और एनडीए सरकार का एक 'तर्कहीन कदम' करार दिया था जो भारतीय सेना के बुनियादी ताने-बाने को नष्ट कर देगा। यह बयान उन्होंने राज्य विधानसभा में दिया। इस बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर केंद्र सरकार ने इसे लागू किया है, तो हम पूरा सहयोग करेंगे। हम देखेंगे कि पूरा मामला क्या है।"

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "मैंने इस मामले को करीब से नहीं देखा है लेकिन पंजाब ने बलिदान दिया है, हमारे युवा सेना में शामिल हुए हैं। लेकिन हम अग्निवीर योजना के विरोध में हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि हम इस योजना का विरोध करते हैं और इसका विरोध करते रहेंगे। जालंधर के सीपी गुरशरण संधू ने कहा, "हम सेना के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। भर्ती रैली के लिए कोई विशेष तारीख नहीं है। लेकिन हमारे बीच अच्छा तालमेल है और जब भी मांग की जाएगी हम सुरक्षा और व्यवस्था मुहैया कराएंगे।"

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमपंजाबArmyभारतीय सेनाअरविंद केजरीवालभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?