लाइव न्यूज़ :

सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा-कई आतंकियों सहित 6 से 10 पाक सैनिक ढेर, तीन आतंकी कैंप तबाह

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2019 18:57 IST

भारतीय सेना की गोलाबारी में चार से पांच आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है और पाकिस्तान की तरफ भारी नुकसान हुआ है। जवाबी कार्रवाई ऐसे समय की गई जब शनिवार शाम पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक आम नागरिक मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देनरल बिपिन रावत ने कहा 'अथमुकम, जूरा, कुंदलशाही में हमने आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया है।रावत ने कहा 'इस हमले में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं। 

पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने रविवार को तोपखाने का मुंह खोलते हुए नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर के पास सीमा पार स्थित कम से कम चार आतंकी शिविरों और पाक सेना के कई ठिकानों पर भीषण हमला किया जिसमें पांच पाकिस्तानी मारे गए। इस बात की पुष्टि आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने की है। जनरल बिपिन रावत ने कहा 'अथमुकम, जूरा, कुंदलशाही में हमने आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया है। हमने घुसपैठ को रोकने के लिए ये एक्शन लिया था।' 

उन्होंने कहा 'आप देख सकते हैं पाकिस्तान किस तरह बौखलाया हुआ है वह लगातार कोशिश कर रहा है कि बर्फबारी से पहले घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराई जा सके।"भारत ने पाकिस्तान की फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया गया है। पाकिस्तान के एक्शन से बहुत बड़ा होगा हमारा रिएक्शन।' सेना चीफ बिपिन रावत ने कहा 'इस हमले में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं। 

बता दें कि भारतीय सेना की गोलाबारी में चार से पांच आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है और पाकिस्तान की तरफ भारी नुकसान हुआ है। जवाबी कार्रवाई ऐसे समय की गई जब शनिवार शाम पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक आम नागरिक मारा गया। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल शाम तंगधार सेक्टर के भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अकारण संघर्षविराम उल्लंघन शुरू कर दिया। 

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादियों के लॉंच पैडों और इन लॉंच पैडों को सुरक्षा प्रदान करने वाली अनेक पाकिस्तानी चौकियों तथा कुछ शस्त्र स्थलों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पार से आतंकी गतिविधियों में मदद देना जारी रखता है तो भारतीय सेना को अपने हिसाब के समय और जगह पर जवाब देने का अधिकार है। 

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी ठिकानों तथा आतंकी शिविरों को निशाना बनाने की तुलना 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं की जानी चाहिए। इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा कि भीषण गोलीबारी में कम से कम नौ भारतीय सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं, लेकिन भारतीय सेना ने इस दावे का खंडन किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि झड़पों में पाकिस्तान ने भी अपना एक सैनिक और तीन नागरिक खो दिए। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद जिला उपायुक्त बदर मुनीर ने मीडिया से कहा कि नौसेरी सेक्टर तथा पास में नीलम घाटी के जुरा सेक्टर के क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। 

टॅग्स :बिपिन रावतजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है