लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी, फेफड़ों में संक्रमण से सेप्टिक शॉक की स्थिति में: आर्मी हॉस्पिटल

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2020 10:45 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और खराब हो गई है। ये जानकारी दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल आर्मी अस्पताल की ओर से सोमवाल सुबह दी गई। वे अब भी गहरे कोमा में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और खराब हुई, फेफड़ों में संक्रमण की वजह से सेप्टिक शॉक की स्थितिप्रबण मुखर्जी के इसी महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी, पिछले कई दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और खराब हो गई है। ये जानकारी दिल्ली कैंट के रिसर्च एंड रेफरल आर्मी अस्पताल की ओर से दी गई है। वे पिछले कई दिनों से इस अस्पताल में भर्ती हैं और गहरे कोमा में हैं। उनकी हालत में हालांकि अब तक कोई सुधार देखने को नहीं मिला है।

आर्मी अस्पताल की ओर से सोमवार जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कहा गया, 'पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत कल से और खराब हुई है। वे फेफड़ों में संक्रमण की वजह से सेप्टिक शॉक की स्थिति में हैं। उन पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार नजर रख रही है। वे अब भी गहरे कोमा में और वेंटिलेटर पर हैं।'

पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी। बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था।

बता दें कि 84 साल के मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे और 2012 से 2017 तक राष्ट्रपति पद पर रहे। उन्हें पिछले ही साल भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारत2012 में प्रणब मुखर्जी को पीएम और  मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था?, मणिशंकर अय्यर ने किताब में किए कई खुलासे

भारत"गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में नहीं दिया कोई पद, कांग्रेस 'परिवार' से बाहर तलाशे अपना नेतृत्व" प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा

भारत"राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए भाजपा शर्मिष्ठा मुखर्जी का इस्तेमाल कर रही है", कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील