लाइव न्यूज़ :

सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:39 IST

Open in App

सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सोमवार को तड़के दो आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इलाके में अभियान अब भी जारी है। प्रवक्ता ने बताया, “30 अगस्त को तड़के नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। सेना के मुस्तैद जवानों ने एकीकृत निगरानी ग्रिड के प्रभावी उपयोग से घुसपैठ की कोशिश का पता लगा लिया।”उन्होंने बताया,‘‘ एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को भारतीय सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक मार गिराया।’’ लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि एक आतंकवादी का शव और एके-47 राइफल बरामद की गई है जबकि दूसरे आतंकवादी का शव एके-47 राइफल के साथ एलओसी के पार देखा गया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया, “मुस्तैद सैनिकों की यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा पर किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के भारतीय सेना के संकल्प को दिखाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष