लाइव न्यूज़ :

सेना ने दिल्ली के सरदार पटेल कोविड अस्पताल में अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मी तैनात किये

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिये दिल्ली के सरदार वल्लभ भाई पटेल (एसवीपी) कोविड अस्पताल में डॉक्टरों और पराचिकित्सीय कर्मियों समेत अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, “2020 के 294 चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के मुकाबले 2021 में (एएफएमएस द्वारा) 378 को तैनात किया गया है।”

बयान में कहा गया कि इस बार (2021 में) 164 चिकित्सकों को तैनात किया गया है जबकि 2020 में 132 चिकित्सकों को लगाया गया था।

इसमें बताया गया, “पिछले साल सिर्फ 18 विशेषज्ञों की यहां सेवाएं ली गई थीं जबकि इस बार 43 विशेषज्ञ और 12 अति विशिष्टता वाले चिकित्सक तैनात किये गए हैं।”

इसमें कहा गया कि इस बार यहां स्वास्थ्यकर्मियों को बेहद अल्प समय के नोटिस पर महज तीन दिन में तैनात किया गया।

इसमें कहा गया, “सेना के अस्पतालों में पहले से काम के दबाव के बावजूद इन विशेषज्ञों और अति विशिष्टता वाले चिकित्सकों को एसवीपी में तैनात किया गया है।”

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 19 अप्रैल को जब एसवीपी केंद्र को कोविड-19 मरीजों के लिये फिर से शुरू किया गया तो उसके 250 बिस्तर महज दो घंटे में भर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी