लाइव न्यूज़ :

आर्मी चीफ ने पाक को चेताया, कहा- ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा लुकाछिपी का खेल,जरूरत पड़ी तो पार करेंगे LoC

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 08:47 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत रविवार (29 सितंबर) से पांच दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मालदीव के बीच पहले से ही घनिष्ट रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और पुख्ता करना है।

Open in App

सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद एलओसी पर अक्सर पाकिस्तानी सैनिक सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। सीमा पर आतंकवादियों के घुसपैठ और पाक सैनिकों द्वारा सीजफायर उल्लघंन को लेकर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने एक बार फिर पाक को चेतावनी दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ज्यादा दिन तक तक लुकाछिपी का खेल नहीं चलेगा। 

आर्मी चीफ ने कहा कि अगर हमें एलओसी पार करना पड़ेगा तो हम जरूर करेंगे, वह चाहे हवाई रास्ते से करना पड़े या थल मार्ग से। इतनी ही नहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को कंट्रोल करता है, जो उसके प्रॉक्सी की तरह काम करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपिन रावत नेकहा कि पाक को जम्मू-कश्मीर के माहौल का दुरुपयोग नहीं करने देगा, जिसे लेकर भारत का स्टैंड क्लियर है। साक्षात्कार में आर्मी चीफ ने बताया कि 5 अगस्त के बाद घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। घाटी में आतंकी संगठनों में नेतृत्व का शून्य पैदा हो गया है। हमारे सैनिक सीमा पर संदिग्ध आतंकवादियों पर भी निशाना साध रहे हैं। हमारा मकसद घुसपैठ को रोककर कश्मीर की शांति सुनिश्चित करना है।

फिलहाल, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत रविवार (29 सितंबर) को पांच दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मालदीव के बीच पहले से ही घनिष्ट रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और पुख्ता करना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनरल रावत मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी, विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और मालदीव के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल अब्दुल्ला शामाल के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह