लाइव न्यूज़ :

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाक को चेताया, कहा- आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं हो सकता

By धीरज पाल | Updated: September 22, 2018 18:24 IST

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में BSF जवान और पुलिस की बर्बरता से हत्या को लेकर आर्मी चीप बिपिन रावत ने कहा कि सीमा पर आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का बदला लेने के लिए हमें कठार कार्रवाई करने की जरूरत है।  

Open in App

नई दिल्ली, 22 सितंबर: आर्मी चीफ बिपिन रावत ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार की पॉलिसी काफी स्पष्ट  और संक्षिप्त है। इसके अलावा बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाक को आतंकवाद कम करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं हो सकती है। आर्मी चीफ ने पाक पीएम इमरान खान और देश की विदेश मंत्री के मुलाकात के बाद दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब दिया है। 

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में BSF जवान और पुलिस की बर्बरता से हत्या को लेकर आर्मी चीप बिपिन रावत ने कहा कि सीमा पर आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का बदला लेने के लिए हमें कठार कार्रवाई करने की जरूरत है।  

प्रेस वार्ता में बिपिन रावत ने कहा कि हमें लगातार आधुनिक हथियारों की आवश्यकता है। इसलिए  हथियारों की खरीद जारी है। 

राफेल डील पर बिपिन रावत ने कहा कि मैं राफेल के बारे में सिर्फ बात नहीं करना चाहता लेकिन मॉर्डन हथियार हर फोर्स की जरूरत होते हैं। राजनीति गतिविधियों में सेना के इस्तेमाल पर रावत ने कहा कि मैं राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। हमें अपने परिचालनों को पूरा करने के तरीके पर आजादी दी गई है। इसका प्रभाव आप कश्मीर और उत्तर-पूर्व में देख सकते हैं।

बता दें कि न्यूयॉर्क के यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (UNGA) में होने वाली बैठक के बाद भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होने वाली थी, जिसे भारत ने रद्द कर दिया था। दो नेताओं के बीच की चिट्ठी को सार्वजनिक करने और जम्मू-कश्मीर में BSF जवान और पुलिस की हत्या की वजह से भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

टॅग्स :बिपिन रावतजम्मू कश्मीर समाचारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया