लाइव न्यूज़ :

थलसेना एवं वायुसेना ने आगरा के बीओसी मैदान पर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

By भाषा | Updated: August 13, 2021 12:51 IST

Open in App

मथुरा, 13 अगस्त भारतीय थलसेना एवं वायुसेना ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से आगरा के बीओसी मैदान पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

इसमें सेना की मध्य कमान के प्रमुख अतिविशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी तथा मध्य वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल आरके डकवर्थ तथा अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, उनके परिजनों एवं पूर्व अधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत शत्रुजीत ब्रिगेड के पैराकमांडो की उड़ान से हुई, जिसमें चार जवान पैराशूट पर तिरंगा एवं ब्रिगेड का झण्डा लगाए हुए ऊपर से गुजरे। इसके बाद 75 जवानों ने वायुसेना के तीन अलग-अलग परिवहन विमानों से नौ हजार फुट की ऊंचाई से कूद कर अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन किया।

तत्पश्चात सैन्य विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शत्रुजीत ब्रिगेड के 724 शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें शत्रुजीत युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह का समापन किया।

इस मौके पर बीएमपी मैदान पर शत्रुजीत ब्रिगेड द्वारा प्रयोग किए जाने अत्याधुनिक हथियारों एवं तकनीकि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। आगरा के मण्डल आयुक्त अमित गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण आदि अनेक विशिष्टजन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट