लाइव न्यूज़ :

नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गोंदिया में सशस्त्र चौकियां बनेंगी : पुलिस

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:19 IST

Open in App

गोंदिया (महाराष्ट्र), 13 फरवरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नक्सलवादी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने कैडर को फिर से सक्रिय करने का प्रयास कर रहे हैं और तीनों राज्यों की सीमाओं पर सशस्त्र बलों की चौकियां स्थापित करने से माओवादियों की इस योजना को विफल करने में मदद मिलेगी।

गडचिरोली रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पाटिल ने गोंदिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रभावी पुलिस चौकसी और जनता से समर्थन नही मिलने के कारण नक्सलवादी गतिविधियां कजमोर पड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि माओवादी अब सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीणों को डराने लगे हैं और अपने अवैध आंदोलन के नाम पर उनसे वसूली करने लगे हैं।

पाटिल ने कहा, ‘‘नक्सलवादी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी इलाका) में अपने कैडर को फिर से सक्रिय करने में लगे हैं। गोंदिया के मुर्कटदोह में सशस्त्र बल की चौकी काम करने लगी है और एमएमसी राज्यों में नक्सल आंदोलन पर लगाम लगाने के लिए यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया