लाइव न्यूज़ :

'पाक के घुसपैठ रोकने तक सशस्त्र बल मुहंतोड़ देंगे जवाब, आतंकी कैंपों को नष्ट करने के लिए भीतर जाकर वार करेगी सेना'

By भाषा | Updated: October 22, 2019 05:16 IST

पूर्वी लद्दाख में श्योक नदी पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिंचेन पुल के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने घुसपैठ करानी बंद नहीं की तो भारतीय सशस्त्र बल उसे मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे। सिंह ने कहा, ‘‘ अगर वे घुसपैठ करानी बंद नहीं करते हैं, तो हमारे सशस्त्र बल उन्हें तब तक मुंहतोड़ जवाब देना जारी रखेंगे जब तक कि वे (पाकिस्तान) ऐसी गतिविधियों को बंद नहीं कर देते।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने घुसपैठ करानी बंद नहीं की तो भारतीय सशस्त्र बल उसे मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे। इसके साथ ही, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी चेतावनी दी कि भारतीय सेना आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान के काफी भीतर जाकर वार करेगी।

सिंह और मलिक की टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब एक दिन पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के तंगधार और केरन सेक्टरों के दूसरी ओर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के छह से दस सैनिक मारे गए और तीन आतंकी शिविर नष्ट हो गए।

पूर्वी लद्दाख में श्योक नदी पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिंचेन पुल के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद लद्दाख क्षेत्र के सिर्फ दोस्त बनेंगे और दुश्मनों के लिए कोई गुंजाइश नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, हमारा पड़ोसी पाकिस्तान... हमारे सशस्त्र बल कभी भी पाकिस्तानी पक्ष पर हमलावर नहीं हुए हैं। हमने कभी भी पहली गोली नहीं चलाई है।’’ सिंह ने कहा कि लेकिन दूसरी ओर से आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर भारत की अखंडता को अस्थिर और कमजोर करने तथा संकट में डालने की कोशिशें की गयी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें ‘मुंहतोड़ जवाब’ दिया है। सिंह ने कहा, ‘‘ अगर वे घुसपैठ करानी बंद नहीं करते हैं, तो हमारे सशस्त्र बल उन्हें तब तक मुंहतोड़ जवाब देना जारी रखेंगे जब तक कि वे (पाकिस्तान) ऐसी गतिविधियों को बंद नहीं कर देते।’’

वहीं, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मलिक ने श्रीनगर में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि यदि भारत के खिलाफ पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बंद नहीं करता तो भारतीय सेना आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए काफी भीतर (पाकिस्तान के) जाकर मार करेगी।

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान को सही व्यवहार करना होगा और इन आतंकी शिविरों को खत्म करना होगा। यदि वह सही व्यवहार नहीं करता है तो भारत उसके काफी भीतर जाकर इन शिविरों को नष्ट कर देगा।

उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बंद नहीं करता तो उसके यहां स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए भारत रविवार को की गई कार्रवाई से भी भीषण कार्रवाई करेगा।

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं