कुरूक्षेत्र से चुनावी रणभूमि में उतरेंगे अर्जुन चौटाला

By भाषा | Published: April 20, 2019 06:04 AM2019-04-20T06:04:20+5:302019-04-20T06:04:20+5:30

चौटाला परिवार का एक और सदस्य चुनावी रणभूमि में कदम रखने जा रहे हैं।

Arjun Chautala to contest from Kurukshetra | कुरूक्षेत्र से चुनावी रणभूमि में उतरेंगे अर्जुन चौटाला

कुरूक्षेत्र से चुनावी रणभूमि में उतरेंगे अर्जुन चौटाला

चौटाला परिवार का एक और सदस्य चुनावी रणभूमि में कदम रखने जा रहे हैं। इनेलो नेता अभय सिंह के छोटे पुत्र अर्जुन चौटाला कुरूक्षेत्र संसदीय सीट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे। 26 वर्षीय इनेलो उम्मीदवार ने पीटीआई भाषा को बताया कि पार्टी ने उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह इस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर वर्ग को साथ लेकर चलूंगा और युवाओं पर ध्यान केंद्रित करूंगा जिसमें 60 फीसदी लोग कृषि क्षेत्र से संबंधित हैं।’’ हरियाणा में लोकसभा की तीन सीटों से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की जिसमें अर्जुन का नाम शामिल हैं। चौटाला परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्यों में दुष्यंत सिंह चौटाला और दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं।

दोनों अजय सिंह चौटाला के पुत्र है। अभय चौटाला के बड़े भाई अजय चौटाला हैं। दोनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र हैं एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के पौत्र हैं। वर्तमान में दुष्यंत हिसार से सांसद हैं और इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ दिग्विजय जींद विधानसभा उपचुनाव में चुनाव मैदान में उतरे थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। 

Web Title: Arjun Chautala to contest from Kurukshetra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे