लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन को मिली मंजूरी, ऐसे करेगा काम और ये होंगे अध्यक्ष-सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2023 08:40 IST

जारी बयान में यह कहा गया है कि बोर्ड ओडिशा पुलिस में सिपाही, उप-निरीक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बयान में यह भी कहा गया है, “इससे राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती में तेजी लाने में मदद मिलेगी।”

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। इस बोर्ड में एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे।यही नहीं ओडिशा पुलिस के एक डीजी या अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोर्ड में एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे। पटनायक ने बोर्ड में 24 प्रशासनिक और अन्य पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। बता दें कि ओडिशा पुलिस के एक डीजी या अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 

बोर्ड करेगा इन लोगों की भर्ती

बयान में कहा गया है कि दो सदस्यों में से एक अतिरिक्त डीजी या आईजी रैंक का होगा, जबकि दूसरा डीआईजी या एसपी रैंक का होगा। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ओडिशा पुलिस में सिपाही, उप-निरीक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार होगा। बयान में कहा गया है, “इससे राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती में तेजी लाने में मदद मिलेगी।” 

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक के पास 65.40 करोड़ रुपए की संपत्ति

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास 65.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है तथा दिसंबर 2022 तक उन पर कोई देनदारी नहीं थी। इसके अलावा, राज्य के 14 मंत्री भी करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में मुख्यमंत्री की संपत्ति 43 लाख रुपये से बढ़कर 64.97 करोड़ रुपये हो गयी। ओडिशा में सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारियां एक आधिकारिक पोर्टल पर दी है। 

वेबसाइट के अनुसार, पटनायक की चल संपत्ति 2021-22 में बढ़ी है जबकि अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पटनायक के पास 12.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जिसमें दिल्ली, भुवनेश्वर, हिन्जिलीकट और बारगढ़ में बैंक खातों के साथ आभूषण और चार पहिया एक गाड़ी भी शामिल है। 

मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति में भुवनेश्वर हवाई अड्डे के समीप 9,52,46,190 रुपये (अनुमानित) के उनके ‘नवीन निवास’ में दो तिहाई हिस्सा और नयी दिल्ली में 3, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर 43,36,18,000 रुपये (अनुमानित) संपत्ति में 50 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी