लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई पर शीर्ष अदालत की रोक

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने वकील समुदाय के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका लगाने की याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय में चल रही कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति रामसुब्रमण्यम की पीठ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की याचिका पर आदेश सुनाया। एसआईआई ने बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामले को शीर्ष अदालत के समक्ष स्थानांतरित किये जाने की मांग की है।

पीठ ने कहा, ‘‘दो सप्ताह बाद मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। तब तक उच्च न्यायालय में सुनवाई पर स्थगन रहेगा।’’

शीर्ष अदालत ने वकील बिरादरी को कोविड-19 का टीका लगाने में प्राथमिकता पर दिल्ली उच्च न्यायालय में कार्यवाही पर 18 मार्च को रोक लगा दी थी और इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले का स्थानांतरण उसे करने की वकालत की थी।

केंद्र सरकार ने, इससे पहले, वकीलों की अलग श्रेणी बनाये जाने का विरोध किया था और कहा था कि वह विधिक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ नहीं है लेकिन कल पत्रकार और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मी भी आगे आकर टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग कर सकते हैं।

शीर्ष अदालत ने एसआईआई और भारत बायोटेक की याचिकाओं पर केंद्र तथा अन्य से जवाब मांगा। उन्होंने मामलों को उच्च न्यायालयों से शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

टीका निर्माताओं का कहना था कि विभिन्न उच्च न्यायालय टीका उत्पादन पर आंकड़े मांग रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वे कब तक सभी को टीके मुहैया करा पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत