समुद्री सुरक्षा के अलावा, नौसेना ने कोविड संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : कोविंद

By भाषा | Published: December 4, 2021 09:26 AM2021-12-04T09:26:54+5:302021-12-04T09:26:54+5:30

Apart from maritime security, Navy played an important role in tackling COVID crisis: Kovind | समुद्री सुरक्षा के अलावा, नौसेना ने कोविड संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : कोविंद

समुद्री सुरक्षा के अलावा, नौसेना ने कोविड संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : कोविंद

नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि देश की समुद्री सुरक्षा और समुद्र में उसके हितों को सुरक्षित रखने के अलावा भारतीय नौसेना ने कोविड संबंधी संकट से निपटने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर सभी नौसैन्य कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा, “आपकी सेवा के लिए समस्य भारतीय कृतज्ञ हैं।”

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर बल के हमले की याद में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

कोविंद ने ट्वीट किया, “नौसेना दिवस पर, सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने कोविड-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Apart from maritime security, Navy played an important role in tackling COVID crisis: Kovind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे