लाइव न्यूज़ :

"कुछ भी, हवा निकल सकती है...", राज्यसभा में जगदीप धनखड़ ने विपक्ष को क्यों दी ऐसी सलाह; जाने?

By अंजली चौहान | Updated: March 28, 2023 17:09 IST

राज्य सभा में मंगलवार को हंगामें के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष को लाह देते हुए बोले की कुछ भी हो सकता है आप अपनी कुर्सी पर बैठ जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार के राज्यसभा में विपक्ष ने अडानी समूह पर जांच को लेकर किया जोरदार हंगामासभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष को शांत कराने के लिए कहा कि कुछ भी हो सकता है कुर्सी पर बैठ जाए

नई दिल्ली: देश में अडानी का मुद्दा उठने के बाद से ही विपक्ष लगातार सरकार से अडानी समूह की जाँच की मांग कर रही है। अपनी मांग को लेकर विपक्ष लगातार सदन में हंगामा कर रही है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर को कथित अडानी घोटाले की संसदीय समिति की जांच की मांग करते हुए विपक्ष ने नारे लगाए।

सदन में हंगामा होते देख सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को शांत करने के लिए कुछ ऐसा कहा जो अब जमकर वायरल हो रहा है। सभापति ने कहा, "कुछ भी मुमकिन हो सकता है, कुछ भी हवा निकल सकती है, संसदीय सदस्य अपनी कुर्सी पर बैठिए और मेरे फैसले का इंतजार करिए।" 

सभापति धनखड़ का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार के सवाल पर भड़कते हुए कहा था, "क्यों हवा निकल गई।" राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। दरअसल, प्रेस मीट में पत्रकार ने बीजेपी के आरोप पर उनसे पूछा था कि बीजेपी उनके 2019 की टिप्पणी के कारण ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगा रही है। जिसके लिए उन्हें सूरत की एक कोर्ट ने दोषी ठहराया है और लोकसभा से निलंबित कर दिया है।

इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, "आप सीधे बीजेपी के लिए क्यों काम कर रहे हैं? आप कुछ विवेक का प्रयोग कर सकते हैं देखिए आप मुस्कुरा रहे हैं... अगर आप बीजेपी के लिए काम करते हैं तो शर्ट पर बैच लगा लें फिर मैं भी आपको उसी तरह का जवाब दूंगा। पत्रकार को देखते हुए राहुल गांधी ने कहा, "क्यों हवा निकल गई ना?"

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई। कई पत्रकारों ने राहुल गांधी के बयान को लेकर उनसे माफी की मांग की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से, मुंबई प्रेस क्लब ने कांग्रेस नेता से 'सार्वजनिक अपमान' के लिए खेद व्यक्त करने को कहा है।

क्लब की ओर से कहा गया है कि एक पत्रकार का काम है सवाल पूछना और यह राजनीतिक नेताओं का कर्तव्य है जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते हैं और पत्रकारों के साथ जुड़कर गरिमा और मर्यादा के साथ इन सवालों का जवाब देते हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के नेता के रूप में राहुल गांधी चौथे स्तंभ की गरिमा का सम्मान करने में विफल रहे हैं।  

टॅग्स :जगदीप धनखड़राज्य सभाराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत