लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- 'क्या मनीष सिसोदिया भी खो देंगे याददाश्त?'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 23, 2022 11:51 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ‘‘ बेहद ईमानदार ’’ व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई द्वारा "झूठे मामले" में फंसाया जाएगा और कुछ दिनों में गिरफ्तार भी किया जा सकता है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन तथा प्रक्रियागत खामियों को लेकर इसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के प्रमुख हैं।केजरीवाल का कहना कि वह सिसोदिया को 22 साल से जानते हैं।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उनपर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बचाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उनपर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बचाने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई से शनिवार को ठाकुर ने कहा कि आप (अरविंद केजरीवाल) भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को एलजी के पत्र पर चुप हैं। यह आपके लोगों द्वारा आपकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार दिखाता है। जेल में अपनी याददाश्त खोने वाले सत्येंद्र जैन पर आरोप थे। क्या मनीष सिसोदिया भी याददाश्त खो देंगे?

अपनी बात को जारी रखते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपके विभागों से एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। आपने राजनीति में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए लेकिन आपकी सरकार ने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आपने भ्रष्टाचारियों को आश्रय दिया है और जिस तरह से आपने टीवी पर झूठ बोला था और भाजपा के किसी भी आरोप का जवाब नहीं दे सके, यह दर्शाता है कि एलजी की गृह मंत्रालय की सिफारिश जमीन पर है। भ्रष्ट मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। आप जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति-2021-22 में कथित नियमों और प्रक्रिया का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर आदमी पार्टी (आप) सरकार के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने उप मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया का बचाव करते हुए उन्हें "कट्टर ईमानदार" करार दिया है। उन्होंने साथ ही आशंका जताई है कि कुछ दिनों में भी सिसोदिया को "फर्जी" मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। 

एलजी की सिफारिश के बाद केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया को पूरी तरह फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। मुझे पता चला कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला सीबीआई को भेजा गया है और एजेंसी कुछ ही दिनों में उसे गिरफ्तार करने वाली है। यह पूरी तरह फर्जी मामला है। इस मामले में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। आपने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दो। उसे सूली पर चढ़ा दो। कई और अरविंद केजरीवाल सामने आएंगे, कई और मनीष सिसोदिया सामने आएंगे और देश आगे बढ़ेगा।

केजरीवाल ने कहा कि आप सभी (भाजपा नेता) (विनायक दामोदर) सावरकर के बच्चे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हम भगत सिंह के बच्चे हैं, हम भगत सिंह को मानते हैं, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया, हमारी मूर्ति...हम जेल और फांसी के फंदे से नहीं डरते। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन तथा प्रक्रियागत खामियों को लेकर इसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप