लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी, सुबह से दो आतंकी हो चुके हैं ढेर

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2018 17:26 IST

खबरों की मानें तो अभी तक दो आतंकियों के मरने की खबर है। सुरक्षा बलों ने आसपास के सभी इलाकों को घेर लिया है।

Open in App

जम्मू, 14 मई: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बांदीपोरा जिले में गुरुवार को भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच अभी तक मुठभेड़ चल रहा है। खबरों की मानें तो अभी तक दो आतंकियों के मरने की खबर है। सुरक्षा बलों ने आसपास के सभी इलाकों को घेर लिया है। इसके साथ ही वह अन्य छिपे हुए आतंकियों की खोज में हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। 

पहली घटना बांदीपोरा की है। जहां पनार के जंगलों में आतंकवादियों की गोलीबारी से सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके चलते दो आतंकी मार गिराए हैं। खबरों के अनुसार, सेना ने पनार के जंगलों में आतंकवादियों के खात्में के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है और लगातार आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की जा रही है, जिसका सुरक्षाबल जमकर जवाब दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: गर्मी में ठंडी और ठंड में में छूटते हैं पसीने, इस शख्स को हुई ऐसी बीमारी जो डॉक्टरों के समझ से भी है परे

इधर, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने देर रात एक पुलिस ऑफिसर और एक स्थानीय नागरिक का अपहपण कर लिया है। बताया जा रहा है कि आंतकियों ने अंधेरा का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, स्थानीय पुलिस क्षेत्र में अगवा किए गए लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है, जबकि आतंकियों के हमले से एक पुलिसकर्मी और उनसी एक बहन घायल भी हो गई है। खबर के अनुसार आतंकियों ने बुधवार रात लगभग 11 बजे पुलवामा से मो। इश्क अहमद नामक एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को उनके घर के बाहर से अगवा कर लिया। वहीं, अभी तक जिस स्थानीय को अगवा किया है उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। राज्य पुलिस इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। कुछ अज्ञात आतंकियों ने बुधवार रात करीब सवा आठ बजे काठो हलां मोहल्ले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ रईस अहमद लोन पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: दिल्लीः रविवार तक सभी निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए एलजी ने लिए ये बड़े फैसले

आतंकियों के हमले में एसपीओ की बहन को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतंकियों ने शोपियां में इस हमले से कुछ घंटों पहले ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था। फिलहाल अगवा पुलिसकर्मी और स्थानीय की खोज में पुलिस जुट गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए