लाइव न्यूज़ :

धनशोधन निरोधक कानून का इस्तेमाल ‘हथियार’ के रूप में नहीं किया जा सकता: शीर्ष अदालत

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धनशोधन रोकथाम कानून के अंधाधुंध इस्तेमाल से कानून का ‘‘मूल्य’’ प्रभावित होगा और इसे लोगों को सलाखों के पीछे डालने के लिए ‘हथियार’ के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी धनशोधन मामले में झारखंड की एक कंपनी की अपील पर सुनवाई के दौरान की।

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा, ‘‘यदि आप ईडी की कार्यवाही का अंधाधुंध उपयोग करना शुरू करते हैं तो कानून अपनी प्रासंगिकता खो देगा।’’

पीठ ने कहा, ‘‘ईडी ‘अधिनियम को कमजोर’ कर रहा है। सिर्फ इस मामले में नहीं। अगर आप 1,000 रुपये और 100 रुपये के मामले में ईडी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, तो क्या होगा। आप हर किसी को सलाखों के पीछे नहीं डाल सकते हैं।’’

पीठ ने कहा, ‘‘इस तरह के अंधाधुंध उपयोग से अधिनियम के मूल्य पर असर पड़ेगा।’’

स्टील कंपनी उषा मार्टिन लिमिटेड ने लौह अयस्क फाइन्स (आईओएफ) के निर्यात से संबंधित एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया है।

फर्म ने आपराधिक कार्यवाही के संबंध में पीएमएलए के तहत अपराधों के लिए सीबीआई के जिला सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश के समक्ष ईडी के समन को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने तीन नवम्बर 2021 को याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद शीर्ष अदालत में अपील की गई थी।

शीर्ष अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी किया और अपीलकर्ताओं को किसी भी दंडात्मक कार्रवाई को लेकर संरक्षण दिया।

याचिका में कहा गया है कि ईडी की कार्यवाही इस आधार पर थी कि कंपनी आईओएफ के निर्यात में शामिल थी और इसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार के साथ लीज समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा