लाइव न्यूज़ :

CAA पर गिरिराज सिंह ने कहा- '1947 जैसी स्थिति' पैदा करने के लिए हो रहा है एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 15:02 IST

इससे पहले उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बढ़ी दाढ़ी वाली तस्वीर 25 जनवरी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि वह उनको पहचान भी नहीं पा रही हैं। ममता बनर्जी के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है। 

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंंने कहा कि 1947 जैसी स्थिति' पैदा करने के लिए विपक्षी दल एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बढ़ी दाढ़ी वाली तस्वीर 25 जनवरी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

तस्वीर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने शेयर किया है। ममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि वह उनको पहचान भी नहीं पा रही हैं। ममता बनर्जी के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'कश्मीर से धारा 370 35a हटाया था ..उस्तरा (Razor)नहीं ??' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर 27 हजार लाइक्स है और सात हजार रिट्वीट है।

उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर पर परेश रावल ने भी किया था ट्वीट

अभिनेता और सांसद रह चुके परेश रावल ने ट्वीट किया था, ''मेलोड्रामा करने की जरूरत नहीं है। ये कोई शेविंग ब्लेड का प्रचार नहीं है।''

उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर को लेकर केंद्र सरकार की हुई आलोचना 

उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोगों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। तस्वीर में उमर अब्दुल्ला पहचानना खासा मुश्किल है। ट्विटर पर कई यूजर ने  उमर अब्दुल्ला की तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि भारत में लोकतंत्र का हाल आप देख सकते हैं।

उमर अब्दुल्ला भूतपूर्व जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से हिरासत में रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट चलने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।  उमर अब्दुल्ला इस तस्वीर में नीले रंग की जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। उनके सिर और दाढ़ी पर बर्फ पड़ी है। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहराजनीतिक किस्सेइंडियानागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण