लाइव न्यूज़ :

बहुचर्चित सोना चोरी मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:34 IST

Open in App

नोएडा, 21 जून नोएडा के बहुचर्चित सोना चोरी मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक लाख रुपए नकद, सोने की दो अंगूठी तथा सोने की एक चेन बरामद की गयी। आरोपी प्रदीप कार चालक है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने ही इस घटना के मुख्य आरोपी गोपाल को सूचना दी थी, कि सिल्वर सिटी स्थित एक फ्लैट में करोड़ों रुपए का काला धन व सोना छुपा कर रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक ने पुलिस को बताया कि वह गोपाल के माध्यम से पांडेय परिवार के काले धन पर सरकारी विभाग से छापा डलवा कर इनाम के रूप में मोटी रकम हासिल करना चाह रहा था। लेकिन गोपाल ने अपने साथियों के संग मिलकर वहां चोरी की तथा करोड़ों रुपए का काला धन व सोना वहां से ले गए।

उन्होंने बताया कि प्रदीप को चोरी के हिस्से से काफी रकम मिली थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान कार चालक प्रदीप ने कई और अहम जानकारियां दी है जिसके आधार पर काले धन के मालिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?