लाइव न्यूज़ :

‘हिस्ट्रीशीटर’ मनजीत नागर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:00 IST

Open in App

नोएडा, सात नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र में 29 अक्टूबर की रात को ‘हिस्ट्रीशीटर’ मनजीत नागर की हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल व घटना में इस्तेमाल कार जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने खेड़ी भनौती गांव निवासी संजय टाइगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्तौल तथा एक टाटा हैरियर कार बरामद की है।

चंदर के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है, कि वह तथा मृतक मनजीत व यशपाल फौजी दोस्त थे। यशपाल फौजी ने मंजीत के कहने पर सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली और सेवानिवृत्ति के दौरान मिले रुपयों से तीनों ने मिलकर संपत्ति खरीदने-बेचने का काम शुरू किया। लेकिन बाद में मंजीत ने कारोबार से होने वाले मुनाफे में से हिस्सा देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर यशपाल तथा उसने अपने साथी कपिल पहलवान के साथ मिलकर मंजीत की हत्या की साजिश रची और 29 अक्टूबर की रात घटना को अंजाम दिया।

पुलिस पहले ही यशपाल को गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई