लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले अन्ना हजारे, कहा- "मुझे दुख है कि जो मेरे साथ काम करता था..."

By अंजली चौहान | Updated: March 22, 2024 13:15 IST

Anna Hazare on Arvind Kejriwal Arrested: अन्ना हजारे के साथ आंदोलनों में भाग ले चुके अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर अन्ना हजारे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App

Anna Hazare on Kejriwal Arrested:  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बात से तमाम पार्टी दलों के नेताओं का बयान आना जारी है। आप नेताओं ने अपने मुख्यमंत्री के समर्थन में केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अरविंद ने मेरे साथ काम किया था उन्होंने शराब का विरोध किया था लेकिन उन्होंने खुद शराब नीति बनाई... यह उनके कर्मों का फल है।"

अरविंद केजरीवाल पर नाराजगी जताते हुए अन्ना हजारे ने उनकी गिरफ्तारी को उनके कर्मों का फल बताया और कहा, "मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है।" 

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने साल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन में शामिल हुए थे। अन्ना हजारे के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन में जमकर हुंकार भरी थी। इसके बाद वह चर्चा में तब आए जब उन्होंने अन्ना हजारे से खुदको अलग कर लिया। और 2012 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा।

शाजिया इल्मी ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज 

अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हीं में से एक बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि क्या बीजेपी ने आपसे शराब नीति बदलने के लिए कहा था? क्या बीजेपी ने आपको के कविता के साथ आने के लिए कहा था और 31 में से 9 जोन साउथ की शराब माफिया लॉबी को दे दो? क्या बीजेपी ने मनीष सिसौदिया से कहा था कि होल सेलर को 12% प्रॉफिट मार्जिन दिया जाए?... क्या बीजेपी ने आपसे पॉलिसी वापस लेने के लिए कहा था जब आपको मिल जाए उजागर?...क्या भाजपा ने आपसे फोन कॉल के सबूत नष्ट करने के लिए कहा था?...''

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजें पहुंचे केजरीवाल 

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पीठ को सूचित किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने याचिका वापस लेने का फैसला किया है। सिंघवी ने कहा कि वापसी जरूरी है क्योंकि यह केजरीवाल की चल रही रिमांड कार्यवाही के साथ टकराव है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कथित भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। वहीं, आज दोपहर कुछ ही देर में अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की जाएगी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालअन्ना हजारेKejriwal Delhiदिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालयEDBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?