लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपी पुलकित आर्य को राहत, नैनीताल हाईकोर्ट ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर रोक लगाई

By शिवेंद्र राय | Updated: January 30, 2023 21:48 IST

अंकिता भंडारी ऋषिकेश के निकट वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। 18 सितंबर 2022 को अंकिता के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर में अंकिता की लाश मिली।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को राहतनैनीताल हाईकोर्ट ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर रोक लगाईकोटद्वार मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिया था नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने पुलकित आर्य के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर रोक लगा दी है। नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भी जारी किया है और तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

10 जनवरी को कोटद्वार मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अंकिता भंडारी की हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। अदालत के आदेश के अनुसार 1 से 3 फरवरी के बीच आरोपी पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट होना था। इससे पहले ही निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए पुलकित आर्य ने अपने वकील के माध्यम से नैनीताल हाईकोर्ट में अपील की थी।

पुलकित आर्य की दलील थी कि उसके भी कुछ मौलिक अधिकार हैं और अपने ही खिलाफ सबूत देने के लिए उसे बाध्य नहीं किया जा सकता है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने कोटद्वार मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी और राज्य सरकार से जवाब भी मांगा।

क्या था मामला

अंकिता भंडारी ऋषिकेश के निकट वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। जिस रिजॉर्ट में अंकिता काम करती थी उसके मालिक भाजपा नेता  विनोद आर्य और उनके पुत्र पुलकित आर्य थे। पुलकित ही रिजॉर्ट का प्रबंधन देखता था। 18 सितंबर 2022 को अंकिता के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर में अंकिता की लाश मिली। 

मामले में पार्टी नेताओं का नाम आने के बाद भाजपा ने  पुलकित आर्य के पिता पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से बाहर कर दिया था। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट पर बुलडोजर भी चला दिया था। अंकिता की कथित हत्या का आरोप रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों पर लगा। फिलहाल आरोपी जेल में हैं तथा इस मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल भी कर चुका है।

टॅग्स :उत्तराखण्डकोर्टहाई कोर्टक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप