लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने इशारों में कसा अनिल एंटनी पर तंज, दो मुख्यमंत्रियों के दो बेटों की कहानी बताई

By शिवेंद्र राय | Updated: January 25, 2023 17:52 IST

बीबीसी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित एक डाक्यूमेंट्री बनाई है जिसमें गुजरात दंगों का भी जिक्र है। इसी मामले पर अनिल एंटनी ने एक ट्वीट कर के कहा था कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को भारतीय संस्थानों के ऊपर रखना देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी की डाक्यूमेंट्री को लेकर मचा है हंगामाजयराम रमेश ने अनिल एंटनी पर कसा तंजएके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डाक्यूमेंट्री का विरोध किया था। जानकारी के अनुसार अनिल एंटनी पर उस ट्वीट को डीलिट करने का दबाव था जो उन्होंने बीबीसी की डाक्यूमेंट्री के विरोध में किया था।

अब ये मामला सुर्खियों में है और इस पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे अनिल एंटनी पर तंज माना जा रहा है। अपने ट्वीट में जयराम रमेश ने लिखा, 'एक राज्य के दो मुख्यमंत्रियों के दो बेटों की कहानी। एक भारत यात्री है जो राष्ट्र को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादातर नंगे पैर बिना थके हुए चल रहा है। दूसरा पार्टी और यात्रा के प्रति अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज करते हुए धूप में अपने दिन का लुत्फ ले रहा है।'

इस ट्वीट में जयराम रमेश ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा साफ-तौर पर अनिल एंटनी पर ही था। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए अनिल एंटनी ने लिखा था, “मैंने कांग्रेस में अपनी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है। बोलने की आजादी के लिए लड़ने वालों द्वारा ट्वीट को वापस लेने के लिए असहिष्णु कॉल किया गया और मैंने मना कर दिया। जिंदगी चलती रहती है।”

क्या है मामला

दरअसल बीबीसी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित एक डाक्यूमेंट्री बनाई है जिसमें गुजरात दंगों का भी जिक्र है।  भारत सरकार बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा बता चुकी है और बैन भी कर दिया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय का इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहना है कि यह डॉक्यूमेंट्री भारत के खिलाफ एक खास किस्म के दुष्प्रचार का नरेटिव चलाने की कोशिश है। इसी मामले पर अनिल एंटनी ने एक ट्वीट कर के कहा था कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को भारतीय संस्थानों के ऊपर रखना देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा।

टॅग्स :Jairam Rameshनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राBharat Jodo Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण