लाइव न्यूज़ :

गोवा: बीजेपी से नाराज मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर हुए बागी, बोले- पणजी से निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2022 19:38 IST

उत्पल पर्रिकर ने विधानसभा चुनाव में बीजपी द्वारा टिकट न दिये जाने के बाद ऐलान किया है कि वो पणजी से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे

Open in App
ठळक मुद्देउत्पल पर्रिकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पणजी से लड़ेंगे चुनाव उत्तल पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं बीजेपी ने पणजी से बाबुश मोनसेराटे को टिकट दिया है

पणजी: गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खेमे के लिए बुरी खबर है। टिकट न मिलने से नाराज देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे ने पार्टी से बगावत कर दी है। उत्पल पर्रिकर ने चुनाव में बीजपी के द्वारा टिकट न दिये जाने के बाद ऐलान किया है कि वो पणजी से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ उन्होंने पार्टी भी छोड़ने की घोषणा कर दी है।

उत्पल पर्रिकर ने भाजपा से विधानसभा चुनाव में पणजी से टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया था। इसी बात से नाराज चल रहे उत्पल पर्रिकर ने यह बड़ा फैसला लेते हुए बीजेपी को त्यागने का इरादा कर दिया है। 

मालूम हो कि गुरुवार को गोवा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लिए 34 प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें उत्पल पर्रिकर का नाम नहीं था। पार्टी ने पणजी से पर्रिकर की बजाय बाबुश मोनसेराटे को टिकट थमा दिया है, जो मनोहर पर्रिकर के विरोधी माने जाते हैं। 

पार्टी के इस फैसले के बाद से ही उत्पल नाराज बताए जा रहे थे। इसी कारण उन्होंने शुक्रवार की शाम ऐलान कर दिया है कि वो पणजी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले के घटनाक्रम में जब बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी तब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके उत्पल पर्रिकर को न्योता दिया था कि वो आम आदमी पार्टी के टिकट पर पणजी से चुनाव में खड़े हों।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवाBJPमनोहर पर्रिकरअरविंद केजरीवालगोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos