लाइव न्यूज़ :

BJP नेता को 'परशुराम' ने पहनाई जूते-चप्पल की माला, इस वजह से था नाराज

By IANS | Updated: January 8, 2018 10:47 IST

दिनेश शर्मा को जूते-चप्पल की माला पहनाने वाले परशुराम का दावा है कि वह वर्ष 1955 से भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनौद में हो रहे नगरीय निकाय के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश शर्मा को रविवार को प्रचार के दौरान उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक बुजुर्ग ने उन्हें जूते-चप्पल की माला पहना दी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, भाजपा के धामनौद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश शर्मा रविवार को वार्ड एक के गुलझरा इलाके में जनसंपर्क कर रहे थे। कई लोग उन्हें फूल-मालाएं पहना रहे थे, तभी एक बुजुर्ग ने उनके गले में जूते-चप्पल की माला डाल दी। वह अपने वार्ड की पानी संबंधी समस्या का निदान न होने से नाराज था।

शर्मा को जूते-चप्पल की माला पहनाने वाले परशुराम का दावा है कि वह वर्ष 1955 से भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली परिषद भाजपा की थी, तब वार्ड की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर अध्यक्ष के निवास पर गई थीं तो उन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज हो गया था। इन महिलाओं में परशुराम की पत्नी भी थीं। उन्हें रात 11 बजे धरमपुरी थाने जाना पड़ा था। इससे वे नाराज थे।

वहीं, भाजपा के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने बुजुर्ग की इस हरकत का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा कि जब कांग्रेस में हताशा व निराशा होती है, तो उसके लोग ऐसी ही साजिश रचते हैं। 

टॅग्स :बीजेपीमध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब