लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: गरीबी के कारण नवजात बच्चों को बेचने पर मजबूर मांएं, दो मामलों पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, जवाब मांगा

By विशाल कुमार | Updated: April 7, 2022 10:01 IST

एक बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि इससे पहले हमने निःसंतान दंपत्तियों द्वारा अवैध रूप से गोद लेने और बच्चे खरीदने के मामले देखे हैं। लेकिन अब राज्य में कुछ गिरोहों द्वारा शिशुओं को बाजार में बिक्री के लिए रखा जाता है। यह दयनीय है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जैविक माता-पिता ने 1 लाख रुपये के बदले में एक तीन दिन के बच्चे को बेच दिया। एक मजदूर ने अपनी तीसरी बेटी (दो महीने की बच्ची) को 70,000 रुपये में बेच दिया।आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने दो बच्चों को बेचे जाने के मामलों का स्वत: संज्ञान लिया है।

हैदराबाद:आंध्र प्रदेश में गरीबी के कारण कुछ महिलाओं को अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पिछले तीन या चार दिनों में एलुरु और मंगलागिरी में दर्ज दो मामलों में, महिलाओं ने बयान दिया कि उनके परिवार के सदस्यों ने देखभाल करने में असमर्थ बच्चों को बेच दिया।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि इससे पहले हमने निःसंतान दंपत्तियों द्वारा अवैध रूप से गोद लेने और बच्चे खरीदने के मामले देखे हैं। लेकिन अब राज्य में कुछ गिरोहों द्वारा शिशुओं को बाजार में बिक्री के लिए रखा जाता है। यह दयनीय है।

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर एक गांव असवरोपेट के एक निजी अस्पताल में जैविक माता-पिता ने 1 लाख रुपये के बदले में एक तीन दिन के बच्चे को बेच दिया। रैकेट के केंद्र में एक पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) था।

बच्चे के पिता, गंता अरुण कुमार और दादी गंता मैरी ने कथित तौर पर नवजात को आरएमपी को 2 लाख रुपये में बेच दिया। फिर बच्चे को विशाखापत्तनम के एक दंपति को 3 लाख रुपये में बेच दिया गया। बच्चे को आखिरकार एक अनकपल्ली दंपत्ति को 5 लाख रुपये में बेच दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक जे. रामबाबू ने कहा कि इस बीच, गुंटूर जिले के मंगलागिरी के एक मजदूर मेदाबलिमी मनोज ने अपनी तीसरी बेटी (दो महीने की बच्ची) को तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मेगावथ गायत्री को 70,000 रुपये में बेच दिया।

गायत्री ने कथित तौर पर नालगोंडा जिले के लंबाडा देवला थंडा के भुक्य नंदू को 1.20 लाख रुपये में बच्चे को बेच दिया। नंदू ने बच्ची को हैदराबाद के दिलसुखनगर के शेख नूरजहां को 1.87 लाख रुपये में बेच दिया। बदले में उन्होंने बच्चे को नारायणगुडा, हैदराबाद की बोम्मदा उमादेवी को दे दिया। फिर से शिशु को विजयवाड़ा के पडाला श्रावणी को 2 लाख रुपये में बेच दिया गया। श्रावणी ने बच्चे को विजयवाड़ा के गोलापुडी के मूल निवासी गरिकमुक्कू विजया लक्ष्मी को 2.20 लाख रुपये में बेच दिया।

आखिर में विजया लक्ष्मी ने बच्चे को एलुरु के वार्रे रमेश को  2.50 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अन्य मामले में, डेंडुलुरु मंडल की स्वाति नामक एक महिला ने आरोप लगाया है कि तुनी के एक जोड़े ने उसकी बेटी को 1 लाख रुपये में खरीदा। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

भीमावरम पुलिस ने मामला दर्ज किया है जब एक नवजात शिशु को हैदराबाद के एक जोड़े द्वारा 30,000 रुपये में बेचा गया था।

इस बीच, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलागिरी और अश्वरावपेट में हुए दो बच्चों को बेचे जाने के मामलों का स्वत: संज्ञान लिया और अधिकारियों को गुरुवार तक मामलों का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशchildPoliceAndhra Pradesh High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष