लाइव न्यूज़ :

पुलिस वालों ने सांसदों और विधायकों को दी जुबान काटने की धमकी, जानें क्या है पूरा माजरा? 

By भाषा | Updated: September 22, 2018 00:03 IST

सांसद ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसकर्मी को ललकारा और उसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। 

Open in App

अमरावती, 21 सितंबर: आंध्र प्रदेश में एक पुलिस निरीक्षक ने सत्तारूढ़ तेदेपा के एक सांसद पर निशाना साधते हुए धमकी दी कि अगर निर्वाचित प्रतिनिधि पुलिस बल का मनोबल गिराने की बात करेंगे तो उनकी जुबान काट दी जाएगी। सांसद ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसकर्मी को ललकारा और उसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। अनंतपुरम जिले में कादिरी के निरीक्षक माधव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हमने अभी तक संयम बरता है। भविष्य में अगर कोई हद से बाहर जाकर पुलिस के खिलाफ बात करता है तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम उनकी जुबान काट लेंगे। सावधान रहो।’’ इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद जे सी दिवाकर रेड्डी ने निरीक्षक को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपनी जुबान कटवाने के लिए कहां आएं। ताडिपत्री उपमंडल पुलिस अधिकारी विजय कुमार के अनुसार, बाद में सांसद ने निरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस सप्ताह ताडिपत्री के पास एक गांव में एक झड़प की पृष्ठभूमि में ये बयान सामने आए हैं। रेड्डी ने पुलिस पर घटनास्थल से ‘नपुंसकों’ की तरह भाग जाने तथा स्थिति को नियंत्रण में न ला पाने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप