आंध्र प्रदेश: नहीं रहे CM जगन मोहन रेड्डी के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी, हार्ट अटैक से हुआ निधन

By मनाली रस्तोगी | Published: February 21, 2022 09:55 AM2022-02-21T09:55:56+5:302022-02-21T11:01:29+5:30

आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का 50 साल की उम्र में आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Andhra Pradesh IT & Industries Minister Mekapati Goutham Reddy passed away today due to heart attack | आंध्र प्रदेश: नहीं रहे CM जगन मोहन रेड्डी के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी, हार्ट अटैक से हुआ निधन

आंध्र प्रदेश: नहीं रहे CM जगन मोहन रेड्डी के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Highlightsआंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।जानकारी के अनुसार, उन्हें आज सुबह ही हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हैदराबाद:आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार में आईटी और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 50 वर्षीय रेड्डी ने आज सुबह ही सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां वो आईसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर थी। हालांकि, हार्ट अटैक की वजह से आज उनका निधन हो गया। वहीं, मंत्री के आकस्मिक निधन से राज्य की जनता सदमे में है। बता दें कि वह उद्योगपति और नेल्लोर के पूर्व सांसद एम राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। गौतम रेड्डी का जन्म 2 नवंबर 1971 को हुआ था। उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी।

वह साल 2014 में पहली बार विधायक बने थे। वाईएसआरसीपी नेता मेकापति गौतम रेड्डी ने नेल्लोर जिले के आत्मकुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने साल 2019 में अपना पहला आम चुनाव आत्मकुर से जीता था। जानकारी के अनुसार, मंत्री रविवार को दुबई से लौटे थे जहां वह दुबई एक्सपो 2022 में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।

वहीं, तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा, "मेकापति गौतम गारू के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ और मैं स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। बहुत जल्द चला गया भाई।"

Web Title: Andhra Pradesh IT & Industries Minister Mekapati Goutham Reddy passed away today due to heart attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे