लाइव न्यूज़ :

इसरो की अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग, ब्रिटिश कंपनी की 36 सैटेलाइट के साथ भारत का सबसे बड़ा रॉकेट LVM3 सफलतापूर्व लॉन्च

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2023 09:55 IST

इसरो के सबसे भारी रॉकेट LVM3 को सफलतापूर्वक रविवार सुबह 9 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इसने 36 उपग्रहों को साथ लेकर उड़ान भरी।

Open in App
ठळक मुद्देएलवीएम3-एम3 वनवेब इंडिया-2 मिशन ने 36 उपग्रहों के साथ श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी।अंतरिक्ष में सभी 36 सैटेलाइनट ब्रिटेन स्थित संचार कंपनी 'वनवेब' के हैं।43.5 मीटर लंबे रॉकेट ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 9 बजे उड़ान भरी।

श्रीहरिकोटा: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रविवार सुबह भारत के सबसे बड़े रॉकेट LVM3 के जरिए 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने के अभियान को इसरो ने अंजाम दिया। रॉकेट की लॉन्चिंग सफल रही। अंतरिक्ष में भेजे गए सभी 36 सैटेलाइनट ब्रिटेन स्थित संचार कंपनी 'वनवेब' के हैं। इन्हें पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करना है। 

यह सैटेलाइट दुनियाभर में अंतरिक्ष के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगे। 43.5 मीटर लंबे रॉकेट ने चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 9 बजे उड़ान भरी।

इसरो ने पिछले साल अक्टूबर में श्रीहरिकोटा के ही सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से वनवेब के पहले 36 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। 

इसरो ने शनिवार को जानकारी दी थी कि 36 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के वास्ते उल्टी गिनती तय समय के हिसाब शुरू कर दी गई थी। ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक करार किया है।

वनवेब के अनुसार रविवार का प्रक्षेपण 18वां और इस साल का तीसरा प्रक्षेपण है और इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों के समूह की पहली पीढ़ी पूरी हो जाएगी। इसरो के लिए 2023 का यह दूसरा प्रक्षेपण होगा। वनवेब के अनुसार इन 36 उपग्रहों के स्थापित होने के बाद पृथ्वी की कक्षा में इस कंपनी के स्थापित उपग्रहों की संख्या 616 हो जाएगी जो इस साल वैश्विक सेवाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त है। 

टॅग्स :इसरोआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम