लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के कारण आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:47 IST

Open in App

अमरावती, 17 नवंबर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन को कोविड-19 संक्रमण का पता चलने के बाद बुधवार को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्यपाल के प्रेस सचिव ने यह जानकारी दी।

शाम को जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि राज्यपाल के स्वास्थ्य की जांच एक बहु-विषयक टीम द्वारा की गयी है और कमरे की हवा में सामान्य ऑक्सीजन संतृप्ति के साथ उनकी हालत स्थिर है।

बुलेटिन में कहा गया है, “सीटी के निष्कर्षों और अन्य बीमारियों के पिछले इतिहास के आधार पर उन्हें मध्यम श्रेणी के कोविड-19 का पता चला है। बुलेटिन में कहा गया है कि विशेषज्ञों की एक टीम उन पर कड़ी निगरानी रख रही है।’’

प्रेस सचिव ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले सप्ताह नयी दिल्ली से लौटने के बाद हरिचंद्रन की तबीयत मामूली रूप से खराब थी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल को खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर एहतियात के तौर पर आरटी-पीसीआर जांच की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल को 15 नवंबर को कोविड-19 का पता चला था।’’

उन्हें बुधवार सुबह विशेष विमान से हैदराबाद ले जाया गया और एआईजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने एआईजी अस्पताल के प्रमुख नागेश्वर रेड्डी से बात की और राज्यपाल के स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली।

सीएमओ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉक्टर ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि राज्यपाल का स्वास्थ्य स्थिर है।

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने हरिचंद्रन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं तथा राज्य में और सेवाओं का विस्तार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos