लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ने कृष्णा परियोजना की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:30 IST

Open in App

अमरावती, 14 अक्टूबर आंध्र प्रदेश सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा इस साल जुलाई में जारी गजट अधिसूचना का अनुपालन करते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली चार परियोजनाओं को कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केएआरएमबी)को सौंपने का आदेश जारी किया है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने हालांकि इसके साथ ही यह शर्त भी रखी है कि इन परियोजनों को सौंपने का कार्य पड़ोसी राज्य तेलंगाना द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार शर्तों की अनुपालना के साथ होगा।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के जल संसाधन सचिव जे श्यामला राव ने केआरएमबी अध्यक्ष के लिए नोट भी संलग्न किया है जिसमें जुराला परियोजना पर भी जरूरी कदम उठाने को कहा गया। जुराला परियोजना तेलंगाना के न्याधिकार क्षेत्र में आती है और ऊपरी कृष्णा नदी पर अवस्थित है और श्रीशैलम जलाशय में प्रवाह को प्रभावित करती है।

श्यामला राव ने अनुरोध किया कि केआरएमबी दोनों राज्यों की परियोजनओं को अपने नियंत्रण में ले जिनमें पूरी होने वाली परियोजनाएं भी शामिल हो जो साझा जलाशय के प्रवाह को प्रभावित करती हों या उससे सीधे जल लेती हों।

गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम-2014 के तहत अधिसूचना जारी कर गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड और कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड का न्यायाधिकार क्षेत्र तय किया।

अधिसूचना के मुताबिक केआरएमबी के न्यायाधिकार क्षेत्र में कृष्णा नदी पर बनी सभी परियोजनाएं एवं अव्यय (जैसे बैराज, बांध, जल प्रवाह नियंत्रण के लिए बने ढांचे), नहर प्रणाली और वितरण लाइन होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos