लाइव न्यूज़ :

बडगाम से देवी दुर्गा की प्राचीन मूर्ति बरामद:पुलिस

By भाषा | Updated: September 1, 2021 01:42 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने देवी दुर्गा की करीब 1,200 साल पुरानी पत्थर की एक मूर्ति बरामद की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बडगाम में पुलिस ने खान साहब इलाके से एक प्राचीन मूर्ति बरामद की। तदनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों की एक टीम को इसकी जांच के लिए बुलाया गया।’’उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि देवी दुर्गा की बरामद मूर्ति लगभग 1200 वर्ष पुरानी है।उन्होंने बताया कि मूर्ति को औपचारिक रूप से मुश्ताक अहमद बेघ, उप निदेशक, अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि 13 अगस्त को श्रीनगर के पांडथ्रेथन इलाके में झेलम नदी से मजदूरों ने बालू निकालते हुए यह मूर्ति प्राप्त की थी।हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या बरामदगी के संबंध में कोई गिरफ्तारी की गई है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी