लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: एक एसयूवी कार ने पहले बाइक को मारी जोरदार टक्कर और फिर ट्रक से जाकर टकरा गई, 10 लोगों की हुई मौत-कई घायल

By भाषा | Updated: January 2, 2023 07:50 IST

इस हादसे पर दुख जताते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहने की शक्ति दें। साथ ही, सड़क पर घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीकर से एक जबरदस्त हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस टक्कर में बाइक पर सवार दो लोगों की भी मौत हो गई है।

जयपुर:राजस्थान के सीकर जिले में एक एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

पुलिस ने कहा कि घटना पलसाना-खंडेला मार्ग पर माजी साहब की ढाणी के पास उस वक्त हुई, जब एसयूवी के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दोपहिया वाहन पर सवार बीरबल (50) और उनकी पत्नी जानकी देवी (45) को बुरी तरह से कुचल दिया है। 

एसयूवी में सवार आठ लोगों की मौके पर ही हुई मौत

पुलिस ने कहा कि एसयूवी इसके बाद ड्रिलिंग रिग मशीन ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गया, जिससे एसयूवी में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी खंडेला में गणेश धाम जा रहे थे। घटना में मारे गए सभी लोग चोमू कस्बे के सामोद के रहने वाले थे। 

ऐसे में हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हटा दिया था। इस पर बोलते हुए खंडेला के थाना प्रभारी (एसएचओ) सोहन लाल ने कहा, ‘‘एसयूवी और ट्रक के बीच हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एसयूवी ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी।’’ 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था

मामले में एसएचओ सोहन लाल ने बताया कि मारे गए आठ एसयूवी सवारों की पहचान विजय (27), पूनम (26) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी निक्कू, अनुराधा (25), अरविंद (23), रेखा (23), अजय (20), गोलू (ढाई) के रूप में हुई है। एसएचओ ने कहा कि शवों को पलसाना और खंडेला के शवगृह में रखा गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि घटना में लोगों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

हादसे से पर क्या बोले सीएम गहलोत

इस पर सीएम गहलोत ने एक बयान भी दिया है और कहा है, ‘‘इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहने की शक्ति दें। साथ ही, सड़क पर घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’  

टॅग्स :राजस्थानसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत