लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना का Mig 29 लड़ाकू विमान पंजाब में क्रैश, पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में रहा कामयाब

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2020 12:16 IST

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान पंजाब में क्रैश है। घटना आज सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार पायलट सुरक्षित है। वह हादसे से पहले विमान से बाहर निकल गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान पंजाब में क्रैशएक पायलट सवार था विमान में, हादसे से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहा

भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान शुक्रवार को पंजाब में क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार क्रैश होने वाला लड़ाकू विमान MiG-29 था। यह पंजाब में जालंधर के पास क्रैश हुआ। नवांशहर के चुहारपुर गांव में हुए इस हादसे के बारे में नवांशहर के उपायुक्त विनय बुबलानी ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान यहां खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। 

वहीं, भारतीय वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के समीप वायु सेना अड्डे से मिग-29 विमान प्रशिक्षण अभियान पर था। अधिकारी ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर से पायलट को बचाया गया और दुर्घटना की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 

भारतीय वायुसेना ने बताया है कि एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। हादसे के बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस विमान में हादसे के समय एक ही पायलट सवार था। हादसे की घटना वाली जगह की पड़ताल की जा रही है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील