लाइव न्यूज़ :

ओवैसी की सभा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने का मामला: बढ़ाई गई अमूल्या लियोना की हिरासत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 1, 2020 09:22 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी की रैली 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने की आरोपी अमूल्या लियोना की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी की रैली 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने की आरोपी अमूल्या लियोना की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।बेंगलुरु की अदालत ने अमूल्या की न्यायिक हिरासत बढ़ाई। अमूल्या ने कथित तौर पर बेंगलुरु में ओवैसी की एक जनसभा में पाकिस्तान जिंदाबाज के नारे लगाए थे।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी की रैली 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने की आरोपी अमूल्या लियोना की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। बेंगलुरु की अदालत ने अमूल्या की न्यायिक हिरासत बढ़ाई। अमूल्या ने कथित तौर पर बेंगलुरु में ओवैसी की एक जनसभा में पाकिस्तान जिंदाबाज के नारे लगाए थे।

ओवैसी की रैली संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ थी। ओवैसी ने लियोना की निंदा की थी। अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है। 

बता दें कि अमूल्या ने बेंगलुरु के चिकमंगलूरु जिले में आयोजित ओवैसी की रैली में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने अमूल्या के घर पर हमला कर दिया था। अमूल्या के पिता की शिकायत के बाद उनके घर पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अमूल्या को गिरफ्तार कर पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब उनकी न्यायिक हिरासत पांच मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

बता दें कि श्री राम सेना नाम के एक दक्षिणपंथी संगठन के एक कार्यकर्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अमूल्या लियोना की हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा करता दिखा था। 

संजीव मारदी नाम का शख्स वीडियो में कहता दिखा था, “राज्य और केंद्र सरकार को किसी भी स्थिति में युवती को नहीं रिहा करना चाहिए। अगर उसे छोड़ दिया गया तो हम उसे जान से मार देंगे।” साथ ही उसने कहा था, “उसकी हत्या करने वाले को श्री राम सेना की तरफ से हम 10 लाख का इनाम देंगे।’’ 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील