लाइव न्यूज़ :

अमूल के बाद पराग मिल्क फूड्स ने दिया झटका, आज से गोवर्धन ब्रांड के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 13:47 IST

पराग मिल्क ने एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी।दूध एक मार्च से देशभर में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।बिजली, पैकेजिंग, रसद और पशु चारा की लागत में वृद्धि के कारण दाम बढ़ाए गए हैं।

नई दिल्लीः डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने एक मार्च से गोवर्धन ब्रांड के गाय के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इससे पहले अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार को कहा था कि दूध की कीमतों में मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। पराग मिल्क ने एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी।

गोवर्धन फ्रेश, जो टोंड दूध है, की कीमत अब 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 48 रुपये होगी। पराग मिल्क फूड्स के अध्यक्ष देवेंद्र शाह ने कहा कि बिजली, पैकेजिंग, रसद और पशु चारा की लागत में वृद्धि के कारण दाम बढ़ाए गए हैं। अमूल ब्रांड के तहत बिकने वाला ताजा दूध एक मार्च से देशभर में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

अमूल ब्रांड का संचालन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार को एक बयान में इसकी घोषणा की। उसने कहा कि बिजली, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक और पशु-चारे की लागत बढ़ने से कीमत बढ़ाने का यह फैसला लिया गया है। महासंघ ने कहा कि दूध के दाम में की गई दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का मतलब अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में चार प्रतिशत वृद्धि से है जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। उसने कहा कि पिछले दो वर्षों में अमूल ब्रांड के ताजा दूध के दाम में सालाना आधार पर चार प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है।

जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिली, अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 मिली और अमूल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी।’’ एक लीटर दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई क्षेत्रों में फुल क्रीम दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि टोन्ड दूध का भाव अहमदाबाद में 48 रुपये और दिल्ली-एनसीआर, मुंबई एवं कोलकाता क्षेत्रों में 50 रुपये प्रति लीटर होगा।

जीसीएमएमएफ ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने से दुग्ध उत्पादक संघों ने भी किसानों को दी जाने वाली राशि में 35-40 रुपये प्रति किलो वसा की बढ़ोतरी कर दी है जो पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। बयान के मुताबिक, अमूल दूध एवं उससे बने उत्पादों की बिक्री पर उपभोक्ताओं से मिलने वाले प्रत्येक रुपये का करीब 80 पैसा दुग्ध उत्पादक किसानों को देती है। 

टॅग्स :दिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस