लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बाद अमूल दूध महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, कल से नई दरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 30, 2021 16:31 IST

अमूल दूध की नई दरें 1 जुलाई 2019 से प्रभावी होंगी। नई दिल्ली, गुजरात, पंजाब और अन्य राज्यों में अमूल दूध महंगा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमूल गोल्ड दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत 58 रुपये हो जाएगी। एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी।

नई दिल्लीः अमूल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अमूल शक्ति, अमूल गोल्ड और अमूल ताजा के 500 मिली लीटर (एमएल) पैकेट की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अमूल दूध की नई दरें 1 जुलाई 2019 से प्रभावी होंगी। नई दिल्ली, गुजरात, पंजाब और अन्य राज्यों में अमूल दूध महंगा होगा।

सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत 58 रुपये हो जाएगी। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।

पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

 

अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘अमूल दूध की कीमतों में कल से पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी।

नई कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध पर भी लागू होंगी।’’ सोढ़ी ने कहा कि खाद्य महंगाई बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में 30 से 40 प्रतिशत, परिवहन लागत में 30 प्रतिशत और ऊर्जा लागत में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है।

कंपनी ने अपने ट्विटर बायो में कहा कि अमूल 2020-21 में 39,328 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार के साथ भारत का सबसे बड़ा खाद्य उत्पाद संगठन है। कंपनी ने कहा कि डेयरी विकास का अमूल मॉडल जिला स्तर पर एक दुग्ध संघ के तहत और राज्य स्तर पर सदस्य संघों के एक संघ के तहत ग्राम स्तर पर डेयरी सहकारी समितियों के साथ एक त्रिस्तरीय संरचना है।

टॅग्स :गुजरातपेट्रोल का भावडीजल का भावअमूल डेयरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos