लाइव न्यूज़ :

Amritpal Singh New video: 'मैं भगोड़ा नहीं हूँ... जल्द ही बाहर आऊंगा', एक नई वीडियो में अमृतपाल सिंह का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2023 22:27 IST

एक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किए गए एक वीडियो में अमृतपाल सिंह को यह कहते हुए देखा जा सकता है, मैं भगोड़ा नहीं, बल्कि विद्रोही हूं। मैं भागा नहीं हूं। मैं जल्द ही दुनिया के सामने पेश होऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देनई वीडियो में अमृतपाल सिंह ने कहा, मैं भगोड़ा नहीं, बल्कि विद्रोही हूं, मैं भागा नहीं हूंउसने वीडियो में कहा कि वह जल्द ही दुनिया के सामने पेश होगावीडियो में बोला- मैं हुकूमत से डरने वाला नहीं हूं

नई दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने एक दूसरा वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने यह कहा है कि वह भगोड़ा नहीं है और वह जल्द ही दुनिया के सामने आएगा। एक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किए गए एक वीडियो में अमृतपाल सिंह को यह कहते हुए देखा जा सकता है, मैं भगोड़ा नहीं, बल्कि विद्रोही हूं। मैं भागा नहीं हूं। मैं जल्द ही दुनिया के सामने पेश होऊंगा। मैं सरकार से डरने वाला नहीं हूं। आप जो करना चाहते हैं वह करें।

पिछले दो सप्ताह से अधिस समय से पंजाब पुलिस से भागते फिर रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख ने आगे कहा है, जो कोई भी मुझे पीटना चाहता है, मैं डरने वाला नहीं हूं। वीडियो में अमृतपाल ने अपने परिवार को मजबूत रहने के लिए कहा और कहा कि वह जिस रास्ते पर चल रहे हैं वह कांटों से भरा है।

अमृतपाल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से समुदाय के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सिख मण्डली सरबत खालसा को बुलाने की भी अपील की। इससे पहले गुरुवार को ही उसका एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। जिसमें वह एक बड़े कारण के लिए सभी जत्थेदारों से एकजुट होने की अपील कर रहा है। हालांकि क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

इसके साथ ही ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर अमृतपाल सिंह इन दावों का खंडन करता है कि उसने पंजाब सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए कुछ मांगें रखी थीं। उन्होंने कहा, "ये सभी अफवाहें हैं। मैंने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण की कोई मांग नहीं रखी है। ऑडियो क्लिप में उसने कहा, मैं जेल जाने या पुलिस हिरासत में जाने से नहीं डरता। उन्हें वह करने दें जो वे चाहते हैं।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Policeयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील