लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह फिर पंजाब पहुंचा! चकमा देकर भागा पर होशियारपुर में छुपे होने की आशंका, इलाके को घेर कर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2023 09:36 IST

अमृतपाल सिंह के पंजाब के होशियारपुर में घिरे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बड़ा सर्च ऑपरेशन होशियारपुर के एक गांव में मंगलवार रात से चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह के फिर पंजाब पहुंचने की खबरें, होशियारपुर में छुपे होने की आशंका।ऐसी खबरें हैं कि एक इनोवा गाड़ी में एक बार फिर पुलिस को चमका देकर छुप गया है अमृतपाल सिंह।पुलिस कई किमी तक इनोवा का पीछा करती रही हालांकि गाड़ी एक गांव के गुरुद्वारे में घुसी और उसमें सवार सभी भाग खड़े हुए।

अमृतसर: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह के एक बार फिर पंजाब पुलिस को चकमा देकर भागने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि उसके होशियारपुर के एक गांव में छुपे होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस पूरे गांव और उससे लगे खेतों को घेर कर मंगलवार रात से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इनोवा में सवार था अमृतपाल, कई किमी तक पीछा करती रही पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पुलिस फगवाड़ा से एक सफेद रंग की इनोवा कार का पीछा कर रही थी, क्योंकि उन्हें संदेह था कि उसमें भगोड़ा अमृतपाल और उसका सहयोगी यात्रा कर रहे होंगे। कार एक पुलिस नाके से ठीक पहले गांव मरनाइया के गुरुद्वारे में रुकी। इसके बाद से गाड़ी खड़ी कर इसमें सवार सभी भाग खड़े हुए।

इसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाई जा रही है। साथ ही बैरिकेड और चेकपोस्ट भी लगा दिए गए हैं। 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस 18 मार्च से ही जुटी है, जब वह चमका देकर भागा हुआ है। तब से उसके कई सीसीटीवी फुटेज विभिन्न जगहों पर सामने आते रहे हैं।

दिल्ली से अमृतपाल सिंह का नया सीसीटीवी फुटेज कल आया था सामने

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह का एक नया वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह अपने प्रमुख सहयोगी पपलप्रीत सिंह के साथ दिख रहा है। वीडियो में अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के और मास्क पहने हुए दिख रहा है। इस सीसीटीवी फुटेज पर कोई तिथि नहीं है और यह दिल्ली के एक बाजार का बताया जा रहा है। 

इसमें भगोड़ा अमृतपाल काला चश्मा पहने सड़क पर चलते हुए दिख रहा है, जबकि पपलप्रीत सिंह एक बैग के साथ उसके पीछे चलते दिख रहा है। इस नये फुटेज पर पंजाब पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वीडियो में दिख रहे व्यक्ति अमृतपाल सिंह और उसका सहयोगी है। 

पंजाब पुलिस कह चुकी है कि अमृतपाल कई बार अपना हुलिया बदल चुका है। उसके नेपाल भाग जाने की भी अटकलें थीं। अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले और लोकसेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी