लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह मामला: पंजाब पुलिस ने पकड़े गए 207 लोगों में से 44 को छोड़ा, और भी हो सकते हैं रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 07:42 IST

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। 

Open in App
ठळक मुद्दे हिरासत में लिए गए 44 लोगों को शुक्रवार को छोड़ दिया गया। कुल 207 लोगों को कथित रूप से शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 44 लोगों को छोड़ दिया है और उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, "जनता के व्यापक हित में और यह ध्यान में रखते हुए कि युवाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, पंजाब पुलिस ने उन लोगों को छोड़ने का फैसला किया है, जिनकी न्यूनतम भूमिका थी या केवल धार्मिक भावनाओं के आधार पर अमृतपाल सिंह का अनुसरण कर रहे थे।"

शुक्ला ने एक बयान में कहा कि एहतियातन हिरासत में लिए गए 44 लोगों को शुक्रवार को छोड़ दिया गया और भविष्य में अच्छे आचरण के वादे के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा था कि पंजाब पुलिस 177 लोगों को एहतियाती हिरासत से रिहा कर सकती है। कुल 207 लोगों को कथित रूप से शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने कहा कि उनमें से 30 बड़ी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं और शेष एहतियाती हिरासत में हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब