लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एक कोविड-19 देखभाल केन्द्र को दो करोड़ रुपये दिए दान

By भाषा | Updated: May 10, 2021 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में शुरू किए गए श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए हैं।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

सिरसा ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ ‘सिख महान है, उनक सेवा को सलाम,’ अमिताभ बच्चन जी ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को दो करोड़ रुपये का योगदान देते समय यह शब्द कहे।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है, बच्चन हर दिन केन्द्र में चल रहे काम के बारे में पूछते थे।

मध्य दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में सोमवार दोपहर से 300 बिस्तर वाले गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को खोला गया है।

अन्य एक ट्वीट में सिरसा ने बताया कि 78 वर्षीय अभिनेता ने इस केन्द्र के लिए विदेश से ऑक्सीजन सिलेन्डर भी मंगवाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह केवल बड़े पर्दे के ही नहीं असल जिंदगी में भी एक नायक हैं।’’

बच्चन ने रविवार को प्रसारित किए गए ‘वैक्स लाइव: द कंसर्ट टू रियुनाइट द वर्ल्ड’ के दौरान वैश्विक समुदाय से वैश्विक महामारी की दूसरी लहर की मार झेल रहे भारत की मदद करने की अपील की थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 13,336 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 273 और लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos