लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का हिमाचल में कांग्रेस पर हमला, बोले- "पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुसकर जवानों के सर काट ले जाते थे, दिल्ली चुप रहती थी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2022 19:28 IST

अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में कहा कि कांग्रेस ने केवल हिमाचल की जनता को ठगने का काम किया था। उसने कई सालों तक राज्य के लोगों से वोट लिया, यहां और दिल्ली तक सरकार बनाई और जब विकास की बारी आती थी तो कहते थे अगली बार।

Open in App
ठळक मुद्देजब कांग्रेस सत्ता में थी तो पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया देश में घुस जाते थे वो हमारे जवानों के सर काटकर ले जाते थे और दिल्ली में कोई कुछ नहीं बोलता थाजब हमारी सरकार बनी तब पाकिस्तान को हमले का जवाब सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से मिला

भट्टाकुफर: देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे झूठा करार दिया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने केवल हिमाचल की जनता को ठगने का काम किया था। उसने राज्य के लोगों से वोट लिया, यहां और दिल्ली तक सरकार बनाई और जब विकास की बारी आती थी तो कहते थे अगली बार। उन्होंने इस अलगी बार-अगली बार के चक्कर में प्रदेश को पिछड़े का पिछड़ा बनाये रखा।

गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस की हिमाचल और दिल्ली सरकार को कोसते हुए कहा, "दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी, पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और जवानों के सर काट कर ले जाते थे। दिल्ली में कोई कुछ नहीं बोलता था।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "पाकिस्तान ने फिर हमला किया लेकिन वह भूल गए थे कि सरकार बदल गई है और सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया।"

सेना के वन रेंक वन पेंशन को मुद्दा बनाते हुए अमित शाह ने कहा, "जवान दशकों से इसकी मांग कर रहे थे। कांग्रेस के कान पर जूं तक नहीं रेंगती थी। 2014 में जैसे ही मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने, सबसे पहले उन्होंने सेना के जवानों की बात सुनी और 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करके 40 साल पुराना मसला समाप्त किया। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस के रहते यह संभव था।"

शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि मैं यहां चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार आया हूं। यह हिमाचल प्रदेश ही है, जो अपनी आबादी की तुलना में देश को सबसे अधिक सेना के जवान देती है। लेकिन यह बात कांग्रेस पार्टी को चला रहे मां-बेटे को समझ में नहीं आता है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति देश की सुरक्षा के लिए है। दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने के लिए है। देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए है।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोरोना काल में 80 करोड़ जनता को हर महीने मुफ्त राशन घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। दुनिया में केवल मोदी सरकार ही है जिसने कोरोना काल जैसी भयंकर महामारी में भी 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। लेकिन कांग्रेस को यह नहीं दिखाई देता है। कांग्रेस के लिए तो हिमाचल बस एक टूरिस्ट स्पॉट है, जबकि  मोदी जी के लिए यह कर्मभूमि है।

टॅग्स :अमित शाहहिमाचल प्रदेशकांग्रेसBJPपाकिस्तानमोदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप