लाइव न्यूज़ :

जल्द ही मणिपुर जाएंगे अमित शाह, राज्य में तीन दिन रुकेंगे, जनता से करेंगे बातचीत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2023 17:19 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही मणिपुर जाएंगे और राज्य में तीन दिन रुकेंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित राज्य में शांति स्थापित करने के लिए वह मणिपुर के लोगों से बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह जल्द ही मणिपुर जाएंगे और राज्य में तीन दिन रुकेंगे।उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित राज्य में शांति स्थापित करने के लिए वह मणिपुर के लोगों से बात करेंगे।उनका बयान यह मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद आया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही मणिपुर जाएंगे और राज्य में तीन दिन रुकेंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित राज्य में शांति स्थापित करने के लिए वह मणिपुर के लोगों से बात करेंगे। उनका बयान यह मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद आया है। उन्होंने कहा, "मैं खुद कुछ दिन बाद मणिपुर जाऊंगा और वहां तीन दिन रहूंगा और मणिपुर की जनता से शांति स्थापना के लिए बात करूंगा।"

मणिपुर में हुई हिंसा पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा, "मणिपुर में कोर्ट के फैसले के बाद झड़पें हुईं। मैं दोनों समूहों से अपील करूंगा कि वे शांति बनाए रखें और सभी के लिए न्याय किया जाएगा।" खबर लिखे जाने तक मणिपुर के हिंसाग्रस्त सीमावर्ती जिलों बिष्णुपुर और चुराचांदपुर में संदिग्ध उग्रवादियों और लोगों के एक समूह के बीच हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य में तीन सप्ताह पहले शुरू हुई हिंसा में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस बीच पूर्वी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने राज्य में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया।

टॅग्स :अमित शाहमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम