लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में ओवैसी और केसीआर पर बरसे अमित शाह, कहा- यहां की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगी हुई है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 23, 2023 21:21 IST

चेवेल्ला में 'संकल्प सभा' में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यहां की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगी हुई है। पीएम मोदी यहां जो भी कल्याणकारी योजनाएं भेजते हैं, वह आम आदमी तक नहीं पहुंचती हैं। ओवैसी को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में कोई ऐसी सरकार नहीं चल सकती जिसकी स्टीयरिंग मजलिस (ओवैसी) के पास है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने हैदराबाद के पास चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित कियाकहा- यहां की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगी हुई हैकहा- ओवैसी नक्शा भी बनाते हैं भारत का तो कश्मीर आधा कर देते हैं

हैदराबाद: तेलंगाना में कोई ऐसी सरकार नहीं चल सकती जिसकी स्टीयरिंग मजलिस (ओवैसी) के पास है... हम यहां पर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो देश के विकास, तेलंगाना के विकास और आपके विकास के लिए समर्पित होगी-- अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (23 अप्रैल) को हैदराबाद के पास चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां अमित शाह ने एआईएमआईएम चीफ  असदुद्दीन ओवैसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, दोनों पर हमला बोला। 

अमित शाह ने कहा,  "मैं तेलंगाना के सीएम केसीआर से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार बनने से पहले तेलंगाना को पिछले बजट में क्या मिलता था? पहले तेलंगाना को 30,000 करोड़ रुपये मिलते थे और 2022-2023 में पीएम मोदी ने 1,20,000 लाख करोड़ रुपये दिए। विकास का काम बीजेपी ही कर सकती है।"

अमित शाह ने आगे कहा, "यहां की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगी हुई है। पीएम मोदी यहां जो भी कल्याणकारी योजनाएं भेजते हैं, वह आम आदमी तक नहीं पहुंचती हैं। सीएम केसीआर चाहे कुछ भी कर लें, वे तेलंगाना के लोगों को पीएम मोदी से दूर नहीं रख सकते। केसीआर कान खोल कर सुन लें यहां हमारा एक-एक कार्यकर्ता आपके अत्याचार और जुर्म सहने से डरता नहीं है। हमारी लड़ाई तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक आपको गद्दी से नीचे नहीं उतार देते हैं।"

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा, "तेलंगाना में कोई ऐसी सरकार नहीं चल सकती जिसकी स्टीयरिंग मजलिस (ओवैसी) के पास है। हम यहां पर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो देश के विकास, तेलंगाना के विकास और आपके विकास के लिए समर्पित होगी।"

अमित शाह ने आगे कहा, "ये (ओवैसी) नक्शा भी बनाते हैं भारत का तो कश्मीर आधा कर देते हैं। इन्होंने कश्मीर को आधा कर भारत का अपमान किया है। मैं आपसे वादा करता हूं, पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाइए। हैदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना स्वतंत्रता दिवस हम मनाएंगे। हम नहीं डरते मजलिस से, मजलिस आपके लिए मजबूरी है, बीजेपी के लिए नहीं।"

टॅग्स :तेलंगानाअमित शाहअसदुद्दीन ओवैसीके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम