लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरने वाले CRPF जवान को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अंत समय तक वीरता से लड़े

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 20:24 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले सीआरपीएफ जवान को गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है और कहा कि वह अंत समय तक वीरता से लड़े।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के एक 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई।सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई है। जवान की मौत के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की सेवा और आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

अमित शाह ने ट्वीट किया, "कोरोना संक्रमण से लड़ रहे सीआरपीएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुःखी हूं। वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े। देश की सेवा व आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने परसों ही सब-इंस्पेक्टर इकराम हुसैन के परिजनों से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना था। देश के एक बहादुर जवान को खोना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश और केंद्र सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।"

सीआरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान, जिनको पिछले सप्ताह  कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हो गया है।"

सीआरपीएफ के 24 जवान हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बटालियन के 24 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के 15 जवान 25 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि नौ कर्मी 23 अप्रैल को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे।

नर्सिंग कर्मी हेड कॉन्स्टेबल से संक्रमित हुए जवान

एक अधिकारी ने बताया था कि 31वीं बटालियन के कर्मियों की जांच तब कराई गई, जब बटालियन जाने वाला एक हेड कॉन्स्टेबल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। हेड कॉन्स्टेबल नर्सिंग कर्मी के तौर पर कार्यरत है और जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात 162वीं बटालियन का हिस्सा है। वह छुट्टी पर नोएडा आया हुआ था। जवान से जांच के लिए 31वीं बटालियन जाने के लिए कहा गया था और वह 21 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

भारत में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 30 हजार लोग

अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29974 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 7026 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 22010 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अमित शाहसीआरपीएफकोरोना वायरसदिल्लीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील