लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Khairagarh: 'बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं करेगी', छत्तीसगढ़ से बोले गृहमंत्री अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 16:24 IST

Amit Shah In Khairagarh: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। अमित शाह ने खैरागढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अगले पांच साल तक फ्री में राशन मिलता रहेगापूरे देश में हम विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराएंगेवन नेशन, वन इलेक्शन जमीन पर लाएंगे

Amit Shah In Khairagarh: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। अमित शाह ने खैरागढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल कहते हैं कि आज सोमवार है, तो यह निश्चित रूप से नहीं है। क्योंकि वह कभी सच नहीं बोलते हैं। उन्होंने 'गंगाजल' पर शपथ ली थी कि वह शराबबंदी करेंगे, लेकिन आज शराब की नदियां बह रही हैं। उन्होंने जूट उद्योग खोलने की बात की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने महिलाओं को 5000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। लेकिन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2जी घोटाला, सीडब्ल्यूजी घोटाला, बोफोर्स घोटाला और पनडुब्बी घोटाला किया। लेकिन भगवान के नाम पर कोई घोटाला नहीं हुआ। कांग्रेस ने यह भी करके दिखाया। महादेव ऐप मामले में 508 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को दोबारा चुनने चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 10 साल में ऐतिहासिक कार्य किए। यह लोग भ्रम फैलाते हैं कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी।

लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर आपने मोदी की सरकार बनाई। मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर रामलला को अपने भव्य मंदिर में विराजमान करने का काम किया। आज रामलला के दर्शन के लिए रोजाना लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। 17 तारीख को भगवान राम का जन्मदिन है, रामनवमी है।

500 साल बाद पहली बार रामलला अपने मंदिर में जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हम विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराएंगे और वन नेशन, वन इलेक्शन जमीन पर लाएंगे। उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दो, पांच साल तक फ्री राशन मिलेगी।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ चुनावChhattisgarh CongressChhattisgarh Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो