लाइव न्यूज़ :

अमित शाह Exclusive Interview: देश बालाकोट का जश्न बना रहा था, राहुल गांधी का मुंह लटका था

By संतोष ठाकुर | Updated: April 7, 2019 11:16 IST

Amit Shah Exclusive Interview with Lokmat News: अमित शाह ने लोकमत समूह के डिप्टी एडिटर संतोष ठाकुर से विशेष साक्षात्कार में कहा कि देश जब उत्साह के माहौल में पटाखे जला रहा था, शहीदों की तस्वीरों पर फूल चढ़ा रहा था तो उस समय राहुल गांधी का मुंह लटका हुआ था। कांग्रेस के कार्यालय में मातम छाया हुआ था।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकमत समूह के डिप्टी एडिटर संतोष ठाकुर से विशेष साक्षात्कार में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। चुनाव के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने आत्मरक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की लेकिन देश जब उत्साह के माहौल में पटाखे जला रहा था, शहीदों की तस्वीरों पर फूल चढ़ा रहा था तो उस समय राहुल गांधी का मुंह लटका हुआ था। कांग्रेस के कार्यालय में मातम छाया हुआ था।

अमित शाह ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक हुई, पुलवामा का बदला लेने के लिए। अपनी अपनी आत्मरक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की। इस पर इन्होंने सबूत मांगे। स्वयं इनके गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि पाकिस्तान से बातचीत करो। पूरा देश जब उत्साह के माहौल में पटाखे जला रहा था, शहीदों की तस्वीरों पर फूल चढ़ा रहा था तो उस समय राहुल गांधी का मुंह लटका हुआ था। कांग्रेस के कार्यालय में मातम छाया हुआ था। यह बताता है कि कांग्रेस की मंशा क्या है।

अमित शाह ने आगे कहा, 'वह देश की सुरक्षा के लिए कमिटेट पार्टी नहीं है। नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में जहां देश की सुरक्षा का सवाल आता है, जहां पर आतंकवाद को मुड़ तोड़ जवाब देने का सवाल आता है, जहां पर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का सवाल आता है,  भाजपा वहां जीरो टोलरेंस के साथ आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।'

उन्होंने कहा, 'हमने यह साबित किया है कि हम देश सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय करने से भी नहीं हिचकेंगे। यह जोश-हौसला मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने क्यों नहीं दिखाया। चौकीदार से कौन डरता है, यह सभी जानते हैं। यही वजह है कि ये सभी लोग एक जगह पर एकत्रित हो गए हैं।'

जरूर पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

टॅग्स :अमित शाहलोकसभा चुनावविशेष साक्षात्कारबालाकोटपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष