लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा के आदिवासी कार्यकर्ता के घर अमित शाह ने भोजन किया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:12 IST

Open in App

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), पांच नवंबर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के चतुरडिही गांव में गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक आदिवासी कार्यकर्ता के घर भोजन किया।

अमित शाह के लिये केले के पत्ते पर भोजन परोसा गया । यह बंगाली और शाकाकारी खाना था ।

शाह ने भाजपा कार्यकर्ता बिभीषण हंसदा के घर पर जमीन पर बैठ कर भोजन किया। इस दौरान उन्हें चावल, रोटी, दाल, पापड़, ‘पटोल भाजा’ (परवल का भुजिया) ‘शुक्तो’ (तीखी और रसदार मिक्स सब्जी) ‘आलू पोस्तो’ (पोस्ता दाना और आलू की सब्जी) परोसी गयी ।

खाने में मिठाईयां भी थीं लेकिन भाजपा नेता ने उन्हें लेने से मना कर दिया । मिठाईयों में रसगुल्ला, संदेश और मिष्टी दोई शामिल थी ।

शाह के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद थे ।

भोजन के बाद शाह चारपाई पर बैठे और परिवार एवं स्थानीय लोगों के साथ संक्षिप्त बातचीत की । उन लोगों ने वहां शंख और ड्रम बजाये, क्योंकि गाँव के एक तंग एवं कीचड़ भरी सड़क पर चलकर शाह हंसदा के घर पहुंचे और बातचीत की ।

हंसदा ने कहा कि शाह की मेजबानी करना उनके लिये सम्मान की बात थी । यह उनके जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया है ।

शाह प्रदेश के दो दिनों के दौरे पर हैं और जिले में पार्टी के संगठन का जायजा लेने के लिये आज सुबह बांकुड़ा पहंचे ।

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल- मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’