लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने बंगाल में दो रोडशो किये, पहले तीन चरणों में भाजपा को 63-68 सीटें मिलने का दावा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:04 IST

Open in App

जगद्दल/मध्यमाग्राम (पश्चिम बंगाल), नौ अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दो रोड शो किये और शुरुआती तीन चरणों के चुनाव में भाजपा के 63-68 सीटें और अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

मध्यमाग्राम में शाम को रोडशो के दौरान शाह ने एक लग्जरी बस के ऊपर बने मंच से भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बस को फूलों और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से सजाया गया था।

हाथों में पार्टी का झंडा और भगवा व हरे गुब्बारे लिये लोगों की भीड़ जेस्सोर रोड पर उनके रोडशो में चल रही थी। बहुत से लोग मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर चल रहे थे।

रोड शो में शामिल लोग ‘जय श्री राम’, ‘अमित शाह जिंदाबाद’ और ‘ई तृणमूल आर नोय’ (ये तृणमूल और नहीं) जैसे नारे लगा रहे थे।

मध्यमाग्राम चौमाथा के निकट रोड शो खत्म होने पर अमित शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आएगी और “सोनार बांग्ला बनाएगी”।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल के संवाददाता को बताया कि भाजपा पहले तीन चरणों में ही 63-68 सीटों पर जीतेगी और 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये आठ चरणों में होने वाले चुनावों के दो मई को घोषित होने वाले नतीजों में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।

पहले तीन चरण के चुनाव में कुल 91 सीटों के लिये मतदान हो चुका है। चौथे चरण में शनिवार को 44 सीटों पर चुनाव होना है।

शाह ने कहा कि भाजपा प्राथमिकता के आधार पर नौकरियों में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण के वादे को लागू करेगी।

इससे पहले जगद्दल में रोड शो के दौरान करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जुटी जोकि वाहनों के काफिले के पीछे चल रही थी।

रोड शो के दौरान भाजपा के झंडे और हरे गुब्बारे थामे लोगों ने ''जय श्री राम'' और ''अमित शाह जिंदाबाद'' के नारे लगाए।

रोड शो में शामिल लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

इन चुनावों में भाजपा प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सामने कड़ी चुनौती पेश करती दिख रही है जबकि ममता बनर्जी एक बार फिर राज्य की सत्ता की बागडोर संभालने के प्रयास में जुटी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र